रुद्रप्रयाग/अनीशा चौहान/- आज दोपहर लगभग 12:50 बजे केदारनाथ से लौट रहा एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन संख्या UK 10 TA 0096, जो गुप्तकाशी-ल्वारा मोटर मार्ग से होते हुए रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था, वह गांव गिवाड़ी (निकट टेमरिया) के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन की सजगता से टली बड़ी अनहोनी
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, आपदा प्रबंधन टीम की मुस्तैदी और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी टल गई। मानसून काल में पहाड़ी मार्गों की दुर्दशा और मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर था, जिसका असर इस राहत कार्य में स्पष्ट दिखाई दिया।
जिला प्रशासन ने पुनः यात्रियों और चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें, विशेषकर वर्षा ऋतु में जब सड़कें फिसलनभरी और जोखिमपूर्ण हो जाती हैं।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार