जरूरतमंदों की हर संभव मदद का करे प्रयास- हनी जिंदल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जरूरतमंदों की हर संभव मदद का करे प्रयास- हनी जिंदल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जनकपुरी स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी की शाखा में सोमवार को गरीब व जरूरतमंद उपभोक्ताओं को शाखा मैनेजर की तरफ से राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा मैनेजर हनी जिंदल ने कहा कि कोरोना ने हमें एक मौका दिया है मानव सेवा करने का इसलिए हम सब को सभी जरूरतमंदों की आगे बढ़कर हर संभव मदद करने का प्रयास करना चाहिए।
श्री जिंदल ने बताया कि मुथुट फाइनेंस कंपनी ने लाॅक डाउन के दौरान लाखों लोगों तक खाने का सामान पंहुचाने का काम निस्वार्थ सेवा के रूप में किया है। कंपनी को पता है कि यह समय गरीबों व असहायों के लिए काफी मुश्किल भरा जिसके लिए हमे मदद करनी चाहिए। उन्होने बताया कि जनकपुरी शाखा में भी रोजाना गरीब व जरूरतमंद लोगों तथा उपभोक्ताओं को शाखा की तरफ से भोजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि उनकी कोशिश है कि क्षेत्र में कोई भी लोग भूखा न रहे। सबके पास कम से कम खाना जरूर हो। साथ ही वह लोगों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे हैं ताकि कोरोना बिमारी से गरीब अपना बचाव कर सकें। उन्होने कहा कि शाखा के कर्मचारी व अधिकारी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जागरूक कर रहे है। और शाखा में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। साथ उन्होने बताया कि आगे भी वह इसी तरह लोगों की निस्वार्थ सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होने सभी सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox