दिल्ली में 22 हजार के पार पंहुचे कोरोना के मरीज, 556 की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 22 हजार के पार पंहुचे कोरोना के मरीज, 556 की मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना महामारी धीरे-धीरे काबू से बाहर होती जा रही है। मंगलवार को दिल्ली में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 1298 नये मरीज सामने आये। जिससे इस महामारी के रोगी 22 हजार के पार पंहुच गये। जबकि 556 रोगियों की अब तक मौत हो चुकी है। इससे पहले, 31 मई को, एक दिन में सबसे ज्यादा 1295 नए मरीज सामने आए थे।
मंगलवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 556 हो गई है, जबकि अब तक 22,132 मामले सामने आए हैं। सोमवार को दिल्ली में कोविद-19 संक्रमण के 20,834 मामले थे, जबकि 523 रोगियों की मृत्यु हो गई थी। दिल्ली में जिस गति से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही उसे देखते हुए अब दिल्ली में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि पहले दिल्ली के अस्पतालों में जगह नही है और प्राइवेट अस्पतालों का ईलाज आम आदमी की पंहुच से बहुत दूर है जिसे देखते हुए अब दिल्ली वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox