भारत में जून के अंत तक कोरोना की चरमोत्कर्ष की हो जायेगी शुरूआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में जून के अंत तक कोरोना की चरमोत्कर्ष की हो जायेगी शुरूआत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में पिछले 15 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो गये है और अगले 15 दिन में यह मामले और तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भारत में जून के अंत तक कोरोना की चरमोत्कर्ष की शुरूआत हो जायेगी। जिससे देश में कोरोना का संकट और ज्यादा गहरा जायेगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोराना जून के आखिरी हफ्ते और जुलाई के शुरुआती हफ्तों में यह थर्ड स्टेज पर पहुंच सकता है। भारत जुलाई में कोरोना के मामले में पीक पर होंगे। केंद्र सरकार को एक साथ लॉकडाउन हटाने की बजाए किश्तों में लॉकडाउन हटाना चाहिए था। रोजाना ा कोविड-19 के मामलों में बेतहासा वृद्धि दर्ज की जा रही है। मगर अभी भी ये सिंगल सोर्स वाले मामले ही हैं। यानी अभी हमें पता है कि कोरोना का ये वायरस किससे किसमें दाखिल हो रहा है। इसलिए पहचान करना भी आसान हैं। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना के मामले बढ़ेंगे वैसे-वैसे कोरोना भारत में अपनी थर्ड स्टेज यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन में दाखिल होता चला जाएगा। तब यह पता लगाना मुश्किल हो जाएगा कि यह मामले कहां से और किससे सामने आ रहे हैं और फिर भारत कोरोना महामारी के पीक में पहुंच जाएगा। भारत में इस महामारी का पीक क्या होगा। इसके जवाब के लिए अमेरिका और यूरोपियन देशों को देखना होगा। जो इस कोरोना में अपनी पीक पर पहुंच चुके है या पहुंचने वाले है। इस लिहाज से भारत में अभी भी कोरोना वायरस का पीक पर पहुंचना बाकी है।
अमेरिका की बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप ने जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी से मिले डेटा के आधार पर दुनिया के 20 देशों का यह कोराना चार्ट तैयार किया था। इसके मुताबिक चीन को छोड़कर किसी भी देश में जुलाई से पहले लॉकडाउन हटाने की भविष्यवाणी नहीं की गई थी। कहा गया कि इससे पहले लॉकडाउन हटाने से हालात बिगड़ सकते हैं। बीसीजी ऐसा अनुमान लगा रही थी कि भारत में ये लॉकडाउन जून के आखिरी हफ्ते से लेकर सितंबर के दूसरे हफ्ते तक चल सकता है। इसके बाद हालात की संवेदनशीलता को ही देखकर ही भारत सरकार को ये लॉकडाउन हटाना चाहिए थे। वहीं भारत ने इससे पहले ही लॉकडाउन को हटाने की शुरुआत कर दी है। इसलिए मुमकिन है कि भारत में कोरोना पॉजिटिव केस के मामले अचानक से बढ़ने लगें है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox