बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 5 कार्टन अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी 5 कार्टन अवैध शराब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश को अवैध शराब के 5 कार्टन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को इन्द्रा मार्किट से गश्त के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बरामद 5 कार्टन शराब व स्वीफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सजगता से कार्य कर रही पुलिस अब शराब तस्करों की भी खबर ले रही है। खासकर जिले के सीमांत थाने तो और भी सजगता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। उन्होने बताया कि सोमवार को बाबा हरिदास नगर पुलिस के एएसआई सतपाल व सिपाही अनिल ईआरवी से इन्द्रा मार्किट में गश्त कर रहे थे तभी उन्हे एक गुप्त सूचना मिली की एक स्वीफ्ट डिजायर कार में एक बदमाश अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। जो इस समय इंद्रा मार्किट में है। उन्होने इसकी जानकारी एसीपी नजफगढ़ बिजेन्द्र सिंह व एसएचओ जगतार सिंह को दी। अधिकारियों ने उन्हे दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही करने को कहा। उसी दौरान सूचना के आधार पर ईआरवी टीम को सामने से एक स्वीफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी जो काफी स्पीड में थी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की कार की तलाशी लेने पर कार में 5 कार्टन करीब 250 पव्वे अवैध शराब के पाये गये। जिस पर टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोेपी की पहचान विकास पुत्र कपतान सिंह निवासी कबलाना जिला झज्जर हरियाणा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और 5 कार्टन अवैध शराब तथा स्वीफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से सप्लायरों की जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर बाबा हरिदास नगर व रानी बाग थाने में ही पहले से फिरौती व अवैध हथियार के दो मामले दर्ज है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox