द्वारका साऊथ थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा बीसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका साऊथ थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा बीसी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका साऊथ थाना पुलिस की मोटर साईकिल टीम ने एक बीसी को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी रनहौला थाने का बीसी है और उसके खिलाफ हत्या, अवैध हथियार और अवैध शराब की सप्लाई के करीब 7 मामले पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बरामद 24 कार्टन शराब व एक सैंट्रो कार की जब्त की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते लाॅक डाउन के दौरान पुलिस ने एक तरह से अवैध शराब के तस्करों की कमर तोड़ दी है। अभी तक पुलिस अनेकों अपराधियों को शराब तस्करी में पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। उन्होने बताया कि सोमवार को द्वारका साऊथ थाना पुलिस की मोटर साईकिल टीम के एएसआई बिध्यानंद व सिपाही यशपाल जब द्वारका सैक्टर-8 की रेड लाईट पर गश्त कर रहे थे तो उन्होने एक सैंट्रो कार को संदिग्ध हालात में आते देखा जो काफी तेज गति से आ रही थी उन्होने उसे रूकने का इशारा कियामें एक बदमाश अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। जो इस समय इंद्रा मार्किट में है। उन्होने इसकी जानकारी एसीपी नजफगढ़ बिजेन्द्र सिंह व एसएचओ जगतार सिंह को दी। अधिकारियों ने उन्हे दिशा निर्देश देते हुए कार्यवाही करने को कहा। उसी दौरान सूचना के आधार पर ईआरवी टीम को सामने से एक स्वीफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी जो काफी स्पीड में थी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन रेड लाईट पार कर रूकने की बजाये वहां से भागने लगा तो टीम ने इसकी सूचना थाने में दी जिसपर एसएचओ रामनिवास व एसीपी राजेन्द्र सिंह ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्हे पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में 24 कार्टन करीब 1200 पव्वे अवैध शराब के पाये गये। जिस पर टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोेपी की पहचान लाला उर्फ कयामुद्दीन पुत्र समसुदीन निवासी विकास नगर, चांद विहार उत्तमनगर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और 24 कार्टन अवैध शराब तथा सैंट्रो कार को जब्त कर लिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली की आरोपी रनहौला थाने का बीसी है और उस पर पहले से ही विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज है। साथ उसने बताया कि वह नजफगढ़ के अवैध शराब की सप्लाई करने वाले भल्ला के लिए यह सप्लाई बहादुरगढ़ से लाता है। जिसके उसको अच्छे पैसे मिलते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox