अनलाॅक डाउन के पहले ही दिन नजफगढ़ में दिनदहाड़े 6.95 लाख की लूट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनलाॅक डाउन के पहले ही दिन नजफगढ़ में दिनदहाड़े 6.95 लाख की लूट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में एक तरफ आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा बड़े-बड़े दावे किये जा रहे वहीं अनलाॅक डाउन के पहले ही दिन जैसे ही व्यापारिक गतिविधियां आरंभ हुई उसी समय बदमाशों ने भी अपना रंग दिखाते हुए ये साबित कर  दिया की पुलिस कितने भी दावे कर ले लेकिन बदमाश जहां चाहे वहां वारदात को अंजाम दे सकते है। सोमवार को श्री बाला जी पैट्रो रिटेलिंग के मैनेजर दिनेश कुमार से बदमाशों ने उस वक्त 6 लाख 95 हजार रूपये लूट लिये जब वह गुरूग्राम रोड़ स्थित स्टेट बैंक में पैसे जमा कराने आया था। बदमाशों ने वारदात को अंजाम भी ठीक बैक के सामने दिया क्यांेकि उन्हे पता था कि बैंक के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नही है। बदमाश दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये और पुलिस को इसकी भनक भी नही लगी।
                                    यहां बता दें कि नजफगढ़ में नजफगढ़ फिरनी के बाद गुरूग्राम मार्ग ही ऐसा है जिसपर करीब पांच बैंको की शाखाऐं है फिर भी यहां लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कोई व्यवस्था नही है। जिसकारण बदमाश लोगों को आसानी से निशाना बनाकर फरार हो जाते है और पुलिस तमाशबीन की तरह तमाशा ही देखती रह जाती है। ऐसा नही है इस मार्ग के एक तरफ छावला थाना है और दूसरी तरफ करीब 500 मीटर की दूरी पर नजफगढ़ थाना है फिर भी अपराधी दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस ने अपना कोई अधिकारिक ब्यान नही दिया है और अकसर ऐसे मामलों में पुलिस अधिकारी बोलते भी नही है। जो भी जानकारी है वह मौके से ही जुटाई गई है। घटना सुबह 11.00 बजे के आसपास की है जब नांगलोई रोड़ स्थित श्री बाला जी पैट्रो रिटेलिंग का मैनेजर दिनेश कुमार भारतीय स्टेट बैंक में पैसे जमा कराने के लिए आता है और जैसे ही बैंक के सामने पंहुचता है तो मोटरसाईकिल पर सवार दो बदमाश उस पर दो राउंड गोली चलाते है हालांकि गोलियों से तो वह किसी तरह बच जाता है लेकिन इसी दौरान बदमाश उससे बैग छिनकर फरार हो जाते है और जाते-जाते भी हवा में एक राउंड गोली चलाते है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जाती है। नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पंहुचती है साथ ही पीसीआर भी पंहुच जाती है लेकिन पुलिस के पास सिवाये लकीर पीटने के अलावा कुछ होता नही है। इसी दौरान मौके पर द्वारका के अतिरिक्त डीसीपी श्री आर पी मीणा भी पंहुच जाते है। जो मौके का मुआयना कर थाने में आकर अधिकारियों से बात करते हैं। और कार्यवाही करने के निर्देश देते हैं।
                              दिनदहाड़े हुई यह वारदात न केवल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है बल्कि बैंक की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही है कि बैंक के सामने एक लूट की घटना होती है, गोलियां चलती है फिर भी कोई सुरक्षा कर्मी या पुलिस कर्मी मौके पर नही पंहुच पाता। इससे एक बात साफ हो जाती है कि बैंक भी सुरक्षा के नाम पर राम भरोसे ही चल रहे हैं। जबकि अनलाॅक डाउन के पहले ही दिन जब बैंक खुले है तो बैंकों को भी पूरी सुरक्षा का जायजा लेना चाहिए था। यहां बता दें कि पहले भी यहां ऐसी वारदाते होती रही है। लेकिन कुछ दिन पुलिस की तैनाती के बाद फिर वही लापरवाही का आलम शुरू हो जाता है और फिर अपराधी किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देते हैं। इस संबंध में स्वयं पीड़ित दिनेश कुमार ने बताया कि उसके बैग में 6 लाख 95 हजार रूपये थे जो वह ड्राफ्ट बनवाने के लिए लाया था। यहां यह भी बता दे कि यह वही मैनेजर जिसके साथ करीब एक साल पहले भी बदमाश प्रेमनगर में 3 लाख रूपये की लूट कर चुके हैं। बदमाशों ने पहले उस पर रिवाल्वर तान दी फिर उससे बैग देने को कहा लेकिन जब उसने बैग नही दिया तो उन्होने उस पर दो गोलिया चलाई और बैग छिनकर फरार हो गये। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस अब पैट्रोल पंप से लेकर बैंक तक के सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox