
रोहतक/अनीशा चौहान/- हरियाणा के रोहतक में आज एक बार फिर सियासत गरमा गई जब कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने इस घटना को सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि “एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सीनियर नेता के साथ जो हाथापाई हुई, वह निंदनीय है। यह विपक्ष पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। निगम की बैठक में बैठने का विधायक का संवैधानिक अधिकार है और उसे छीना नहीं जा सकता।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैठक में एक स्थानीय नेता की शह पर कई कार्यकर्ता जबरन घुस आए और कार्रवाई में विघ्न डाला। “जिस तरह विधायक पर हमला हुआ, वह प्रजातंत्र में गुंडागर्दी मानी जाएगी। भाजपा अब घमंड में इस हद तक पहुंच गई है कि लोकतांत्रिक मर्यादाएं भी तोड़ रही है,” हुड्डा ने कहा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा यह सोचती है कि गुंडागर्दी से विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा सकता है, तो वह गलतफहमी में है। “हमें लड़ाई लड़नी आती है – सड़क से लेकर सदन तक। बीजेपी की गुंडागर्दी प्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
अरविंद शर्मा पर गंभीर आरोप:
आज की निगम बैठक में जब अमृत योजना पार्ट-2 का प्रस्ताव पेश किया गया, तो दीपेंद्र हुड्डा ने अमृत योजना पार्ट-1 में 300 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग उठाई। उन्होंने इस घोटाले के लिए तत्कालीन भाजपा सांसद और मौजूदा मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को जिम्मेदार ठहराया।
हुड्डा ने साफ शब्दों में कहा कि “जब तक पार्ट-1 में हुए 300 करोड़ के घोटाले की जांच नहीं होगी, तब तक अगली योजना पर बात नहीं हो सकती। अगली बैठक में यह स्पष्ट किया जाए कि कहां सीवर लाइन डाली गई और कहां पानी की लाइन बिछाई गई। यह जनता का पैसा है, इसे कोई डकार जाए – यह मंजूर नहीं होगा।”
इस बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में फिर हलचल मच गई है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा सरकार को अब घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!