‘यह सिर्फ विधायक पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है’ – दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर बड़ा हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘यह सिर्फ विधायक पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है’ – दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर बड़ा हमला

-अरविंद शर्मा पर लगाए 300 करोड़ के घोटाले के आरोप

रोहतक/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के रोहतक में आज एक बार फिर सियासत गरमा गई जब कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने इस घटना को सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि “एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सीनियर नेता के साथ जो हाथापाई हुई, वह निंदनीय है। यह विपक्ष पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। निगम की बैठक में बैठने का विधायक का संवैधानिक अधिकार है और उसे छीना नहीं जा सकता।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैठक में एक स्थानीय नेता की शह पर कई कार्यकर्ता जबरन घुस आए और कार्रवाई में विघ्न डाला। “जिस तरह विधायक पर हमला हुआ, वह प्रजातंत्र में गुंडागर्दी मानी जाएगी। भाजपा अब घमंड में इस हद तक पहुंच गई है कि लोकतांत्रिक मर्यादाएं भी तोड़ रही है,” हुड्डा ने कहा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा यह सोचती है कि गुंडागर्दी से विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा सकता है, तो वह गलतफहमी में है। “हमें लड़ाई लड़नी आती है – सड़क से लेकर सदन तक। बीजेपी की गुंडागर्दी प्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

अरविंद शर्मा पर गंभीर आरोप:
आज की निगम बैठक में जब अमृत योजना पार्ट-2 का प्रस्ताव पेश किया गया, तो दीपेंद्र हुड्डा ने अमृत योजना पार्ट-1 में 300 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग उठाई। उन्होंने इस घोटाले के लिए तत्कालीन भाजपा सांसद और मौजूदा मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को जिम्मेदार ठहराया।

हुड्डा ने साफ शब्दों में कहा कि “जब तक पार्ट-1 में हुए 300 करोड़ के घोटाले की जांच नहीं होगी, तब तक अगली योजना पर बात नहीं हो सकती। अगली बैठक में यह स्पष्ट किया जाए कि कहां सीवर लाइन डाली गई और कहां पानी की लाइन बिछाई गई। यह जनता का पैसा है, इसे कोई डकार जाए – यह मंजूर नहीं होगा।”

इस बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में फिर हलचल मच गई है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह भाजपा सरकार को अब घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox