
क्रिकेट/अनीशा चौहान/- शनिवार को बीसीसीआई (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनके संन्यास के बाद यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ खेलेगी।

कप्तानी को लेकर काफ़ी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब बीसीसीआई ने सभी सवालों पर विराम लगाते हुए गिल को कप्तान नियुक्त कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए कुल 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
टीम इंडिया का स्क्वाड इस प्रकार है
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, के. एल. राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश, रविंद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 20 से 24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2 से 6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10 से 14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23 से 27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन
टीम इंडिया जून महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे को लेकर खिलाड़ियों और फैंस में काफ़ी उत्साह है, क्योंकि यह नई नेतृत्व टीम की पहली बड़ी परीक्षा होगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!