तेज़ बारिश और आंधी से रुद्रप्रयाग में भारी तबाही, वाहन बहे, मकानों को नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज़ बारिश और आंधी से रुद्रप्रयाग में भारी तबाही, वाहन बहे, मकानों को नुकसान

रुद्रप्रयाग/अनीशा चौहान/-  शुक्रवार देर रात रुद्रप्रयाग जनपद में हुई मूसलाधार बारिश और तेज़ आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के विजयनगर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण स्थानीय गदेरा उफान पर आ गया, जिससे किनारे खड़ी दर्जनों दोपहिया वाहन बह गए।

प्रभावित इलाकों में तेज़ हवाओं के कारण कई मकानों और गौशालाओं की छतें उड़ गईं। भरदार पट्टी के दरमोला गांव में भारी नुकसान देखने को मिला, जहां ग्रामीणों की गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं और अब मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात करीब दो बजे बारिश का तेज़ दौर शुरू हुआ, जिससे गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया। किनारे पार्क की गई स्कूटी और बाइक देखते ही देखते पानी में बह गईं। प्रत्यक्षदर्शी धर्मेन्द्र रावत, विपिन नेगी, हेमंत फर्स्वाण और रोहिणी ने बताया कि उन्होंने सुबह पहुंचकर कुछ बचे वाहनों को गदेरे से बाहर निकाला।

आंधी और तूफान के कारण जगह-जगह पेड़ भी उखड़ गए हैं, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों व गदेरे के किनारे वाहनों को न खड़ा करने की अपील की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox