
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कालागढ़ कार्बेट नेशनल पार्क में बनाये गये वाटर होल अब वन्यजीवों की प्यास बुझा रहे है। भीषण गर्मी के चलते पार्क में पानी की कमी को पूरा करने के लिए वन्य प्रशासन द्वारा बनाये गये वाटर होल कोरोना काला में वन्यजीवों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। कार्बेट पार्क के उप प्रभागीय वनाधिकारी के एस खाती ने बताया कि बनाये गये पक्के वाटर होल में टैंकरों की मदद से पानी भरवाया जाता है।
कार्बेट पार्क में वन्यजीवों की पीने के पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए पक्के ओर कच्चे वाटरहाल होल में बनाए जाते हैं। पूरे कालागढ़ उपवन प्रभाग की तीनों वन रेंज क्रमशः कालागढ़, ढेला ओर झिरना में बने पक्के वाटर होल में वन्यजीवों की पीने के पानी एवं नहाने आदि की जरूरत को पूरा करने के लिए पानी भरा जाता। जबकि कच्चे वाटरहाल में पानी भराने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि कच्चे वाटरहाल नदी नालों , स्रोतों में जमीन खुदवाकर गड्ढे बनाये जातें हैं। नदी-नालों ओर स्रोतों में पानी मामूली रूप से रिस रिस कर आती है।जो इन कच्चे वाटरहाल में जमा होता है। इनमें जमा पीनी से बेजुबान जानवर अपनी पानी जरूरत को पूरा करते हैं। वनाधिकारी बताते हैं कि हाथी को नहाने ओर पीने के बहुत अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है। वनाधिकारियों का कहना है कि पक्के वाटर होल में पानी पर स्टाफ नजर रखते हैं। पानी कम होने पर टैंकरों की मदद से पानी उनमें भर दिया जाता है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”