कार्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों की प्यास बुझा रहे वाटर होल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कार्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों की प्यास बुझा रहे वाटर होल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालागढ़/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कालागढ़ कार्बेट नेशनल पार्क में बनाये गये वाटर होल अब वन्यजीवों की प्यास बुझा रहे है। भीषण गर्मी के चलते पार्क में पानी की कमी को पूरा करने के लिए वन्य प्रशासन द्वारा बनाये गये वाटर होल कोरोना काला में वन्यजीवों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। कार्बेट पार्क के उप प्रभागीय वनाधिकारी के एस खाती ने बताया कि बनाये गये पक्के वाटर होल में टैंकरों की मदद से पानी भरवाया जाता है।
                                       कार्बेट पार्क में वन्यजीवों की पीने के पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए पक्के ओर कच्चे वाटरहाल होल में बनाए जाते हैं। पूरे कालागढ़ उपवन प्रभाग की तीनों वन रेंज क्रमशः कालागढ़, ढेला ओर झिरना में बने पक्के वाटर होल में वन्यजीवों की पीने के पानी एवं नहाने आदि की जरूरत को पूरा करने के लिए पानी भरा जाता। जबकि कच्चे वाटरहाल में पानी भराने की जरूरत नहीं पड़ती। क्योंकि कच्चे वाटरहाल नदी नालों , स्रोतों में जमीन खुदवाकर गड्ढे बनाये जातें हैं। नदी-नालों ओर स्रोतों में पानी मामूली रूप से रिस रिस कर आती है।जो इन कच्चे वाटरहाल में जमा होता है।   इनमें जमा पीनी से बेजुबान जानवर अपनी पानी जरूरत को पूरा करते हैं। वनाधिकारी बताते हैं कि हाथी को नहाने ओर पीने के बहुत अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है। वनाधिकारियों का कहना है कि पक्के वाटर होल में पानी पर स्टाफ नजर रखते हैं। पानी कम होने पर टैंकरों की मदद से पानी उनमें भर दिया जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox