एएटीएस ने इंटर स्टेट गिरोह के दो कुख्यात वाहन चोर पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस ने इंटर स्टेट गिरोह के दो कुख्यात वाहन चोर पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लाॅक डाउन में चोरी के अच्छे अवसर देख बड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने वाले दो कुख्यात इंटर स्टेट वाहन चोरों को द्वारका एएटीएस पुलिस ने 72 घंटे के अंदर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से नजफगढ़ से चोरी की गई फारच्यूनर कार भी पुलिस ने हिसार से बरामद कर ली है। गैंग का सरगना 30 वाहन चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है और हाल ही में लाॅक डाउन के दौरान अंबाला जेल से रिहा हुआ है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
                                  इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस उपायुकत एंटो अलफोंस ने बताया कि एएटीएस ने मात्र 72 घंटे में वाहन चोरी का केस सुलझाकर अच्छा काम किया है। उन्होने बताया कि अच्छे पैसे के लिए वाहन चोरी करने वाले कुख्यात रोबिन उर्फ राहुल पुत्र टीटू राम निवासी जवाहर नगर हिसार व पवन पुत्र सतबीर निवासी जोझू भिवानी ने नजफगढ़ एरिया से आरोपियों ने एक फारच्यूनर कार चुराई थी और उसको हरियाणा के हिसार में ले जाकर छिपा दिया था। नजफगढ़ पुलिस थाने में इस चोरी की वारदात का केस दर्ज किया गया था। हमने इस मामले को जिला द्वारका एएटीएस को सौंप दिया था जिसपर टीम ने काम करते हुए 72 घंटे के अंदर न केवल आरोपियों को पकड़ लिया बल्कि चोरी की गाड़ी भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
उन्होने बताया कि आरोपी रोबिन इस गैंग का सरगना है और वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए अलग-अलग हेयर स्टाईल बनाने के लिए विग का इस्तेमाल करता था। आरोपी रोबिन पहले भी करीब 30 वाहन चोरी के मामलों में शामिल है और हाल ही में लाॅक डाउन के दौरान अंबाला जेल से रिहा हुआ है। जबकि दूसरा आरोपी पवन एक चोरी के मामले में लिप्त है और गुरूग्राम जेल से जमानत पर बाहर है। दोनो आरोपी अच्छे पैसे कमाने के लिए लग्जरी कारे चुराते थे। गैंग का सरगना बंटी चोर और ओये लक्की लक्की ओये जैसी फिल्में देखकर चोरी का काम आरंभ किया। डीसीपी ने बताया कि रोबिन नजफगढ़ में अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने आया था और फिर मौका देखकर कार चोरी कर फरार हो गया। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राम किशन, एसआई कमलेश, एएसआई रणधीर, हवलदार जितेन्द्र, अनिल व जगत, सिपाही सोनू, मनीष व अर्जुन ने एसीपी जोगेन्द्र जून के मार्ग निर्देशन में काम करते हुए उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और सीसीटीवी फुटेज व खबरियों के माध्यम से इनकी पहचान की गई। पुलिस ने दोनो को जिंदल फैक्ट्री हिसार के पास से पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि जिले में चोरी के और मामले भी सुलझायें जा सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox