
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में जान जोखिम में डाल कर देश के सामने कोरोना से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों को जुटाने में रात-दिन जुटे पत्रकार को सुरक्षा की मिनी किट देने की योजना की शुरूआत नेशनल मिडिया सेंटर में की गई।
कोरोना से जुड़ी हर छोटी बड़ी घटनाओं की जानकारी देश को दे रहे पत्रकारों को भी इस समय सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है। ऐसा नही है कि पत्रकार इस बिमारी से नही जूझ रहे है। काफी राज्यों में पत्रकार भी इस बिमारी की चपेट में आ चुके है लेकिन फिर भी पत्रकारों का हौंसला कम नही हुआ है और वो अपना काम पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। कुछ पत्रकार संघों ने मिलकर ऐसे सभी पत्रकारों के लिए एक छोटी सुरक्षा किट देने की योजना की शुरुआत आज से की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामजानकी संस्थान के चेयरमैन उदय मन्ना ने बताया कि भारत सरकार के प्रमुख प्रवक्ता, प्रमुख महानिदेशक, प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो, श्री के एस धतवालिया जी ने पहली किट ग्रहण कर इस योजना की शुरुआत विधिवत रूप से कर दी है। नेशनल मीडिया सेंटर में पहले ही दिन सैंकड़ों पत्रकार मित्र इस योजना से लाभांवित हुए। योजना को साकार रूप देने में पंकज पांडे जी की मुख्य भूमिका है। उन्होने बताया कि हम सब मिलकर सभी जरूरतमंद पत्रकारों तक इस किट को पंहुचाने का काम करेंगे। इस किट में दो बोतल सेनिटाइजर, दस थ्री लेयर मास्क, दो सिंगल लेयर मास्क, दो मेडिमिक्स के साबुन हैं।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप