1 से 15 जुलाई तक होंगी सीबीएसई की बोर्ड परिक्षाऐं, डेटशीट हुई जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1 से 15 जुलाई तक होंगी सीबीएसई की बोर्ड परिक्षाऐं, डेटशीट हुई जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट से जुड़ी अहम जानकारी का मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने खुलासा कर दिया है,. इसके तहत सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाओं के लिए नई डेट शीट की घोषणा कर दी गई है द्य शिक्षा मंत्री निशंक के इस ऐलान के साथ ही अब ये तय हो गया कि बचे हुए 29 विषयों में से कौन से पेपर किस दिन आयोजित किया जाएगा, सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी, आइए, आपको बताते हैं कि कौन सा पेपर किस दिन होगा द्य

देखें नई डेटशीट

दसवीं के पेपर (सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होंगे)

हिंदी कोर्स ए – 10 जुलाई, 10रू30 से 1.30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 002
हिंदी कोर्स बी – 10 जुलाई, 10रू30 से 1.30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 085
इंग्लिश कम्युनिकेशन – 15 जुलाई, 10.30 से 1.30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 101
इंग्लिश लेंग्वेज एंड लिटरेचर – 15 जुलाई, 10.30 से 1.30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 184
साइंस -2 जुलाई, 10.30 से 1.30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 086 साइंस विदआउट प्रैक्टिकल, सब्जेक्ट कोड090
सोशल साइंस – 1 जुलाई से 10.30 से 01.30 विषय कोड -87

12वीं के पेपर (देशभर में)

बिजनेस स्टडीज – 09 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 054
ज्योग्राफी -11 जुलाई, 10.30 से 1.30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 029
हिंदी, इलेक्टिव – 2 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 002
हिंदी कोर – 2 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 302
होम साइंस – 01 जुलाई सुबह 10.30 से 01.30 बजे, कोड- 064
सोशियोलॉजी – 13 जुलाई, 10.30 से 1.30 बजे तक, सब्जेक्ट कोड 039
कंप्यूटर साइंस, ओल्ड – 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 283
कंप्यूटर साइंस, न्यू – 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 083
इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस, ओल्ड – 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 265
इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस, न्यू – 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 065
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी – 07 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 802
बायो टेक्नोलॉजी – 10 जुलाई, सुबह 10.30 से 1.30 बजे सब्जेक्ट कोड- 045

दसवीं की परीक्षाएं सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में
सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं देशभर में आयोजित न कराकर सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आयोजित कराएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के चलते इन क्षेत्रों में परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थीं। ऐसे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं नहीं देनी हैं हालांकि 12वीं की परीक्षाएं देशभर में आयोजित होंगी।

अगस्त में रिजल्ट आने की संभावना
सीबीएसई के हो चुके पेपर की कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू हो चुका है. बोर्ड के अनुसार बाकी बचे हुए पेपर की कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में जबकि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं 15 जुलाई तक खत्म कर ली जाएंगी तो माना जा रहा है कि अगस्त के मध्य तक इन परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सीबीएसई पेपर खत्म होने के एक महीने के अंदर ही नतीजों का ऐलान करता रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox