प्रियंका सिंह/- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी तरीके से चुनाव लड़ती है और चुनाव आयोग निष्प्रभावी हो चुका है।
अखिलेश ने दावा किया कि पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा। दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया। भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए।
डर का माहौल बनाकर मतदान को प्रभावित किया गया
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं के बीच डर का माहौल बनाया, जिससे मतदान प्रभावित हुआ। सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने फर्जी मतदान करने वालों को पकड़ा और भाजपा समर्थकों पर धांधली का आरोप लगाया।
मिल्कीपुर उपचुनाव बना प्रतिष्ठा की लड़ाई
यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस सीट पर 65.25% मतदान हुआ।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार