कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में उतरा विभाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में उतरा विभाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला द्वारका पुलिस ने कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे अपने कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एहतियातन कुछ विशेष सुरक्षा के कदम उठाये है। खासकर कंटेंमेंट जोन, बार्डर पिकेट व गश्त के दौरान जांच पिकेट पर ड्यटी करने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग ने सुरक्षा शिल्ड के तहत मास्क, हैड वियर, हैंड सैनिटाइजर मशीन, दस्ताने व चेहरे को कवर करने वाली शील्ड उपल्ब्ध कराई है। साथ ही उन्हे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की टीम ने सुरक्षित रहने के लिए कोरोना प्रति जागरूक किया और उन्हे कोरोना की जांच में क्या-क्या सावधानियां बरतनी ही के बारे में समझाया। इस कार्यवाही की कमान पश्चिमी रेंज की संयुक्त कमिश्नर शालिनी सिंह व डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस ने संभाली।

एनआई के चिकित्सको की टीम पुलिसकर्मियो को कोरोना से बचाव के टिप्स देते हुए।


                                       दिल्ली में कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए अपनी ड्यूटी कर रहे द्वारका जिला पुलिस के कर्मियों के लिए जिला पुलिस विभाग ने एक योजना की शुरूआत की है जिसमें उन पुलिसकर्मियों को जो कोरोना वारियर्स के रूप में कंटेंमेंट जोन, क्वारंटाईन जोन, बार्डर पिकेट व गश्त चैंकिंग में काम कर रहे है की नियमित स्वास्थ्य जांच से लेकर उन्हें कोरोना से कैसे अपने आप को बचाना हैं। इसके लिए एनआईए के चिकित्सकों की टीम जिसमें डा. प्रकाश लखानदेनी, सुरेन्द्र यादव फाइनेंस सचिव, डा. अमित त्यागी सदस्य आईएमए, डा. मुकेश वर्मा अध्यक्ष आईएमए द्वारका ने द्वारका जिले के कंटेंमेंट जोन व क्वारंटाईन सैंटरों का दौरा किया तथा वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के टिप्स दिये और ड्यूटी के दौरान लोगों को व अपने आप को सैनिटाईज करने के तरीके के बारे में भी बताया। साथ टीम ने पुलिसकर्मियों को अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के लिए भोजन में क्या खाये की भी जानकारी दी। वहीं संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वयं को भी सुरक्षित रखें। विभाग भी आपके लिए समय-समय हर सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर जिले में विभिन्न जगहों पर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान ही उन्हे पुलिस अधिकारियों व स्वास्थ्य टीम ने संबोधित किया तथा उन्हे सेफ्टी किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर डीसीपी अंटो अलफोंस ने कहा कि आप अपनी जिम्मेदारी पूरी सजगता से निभायें। आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होने आज जिले की विभिन्न पिकेट का दौरा कर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित किये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox