नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वसुंधरा एंक्लेव स्थित शहीद राजगुरू कॉलेज आफ अप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन दिल्ली विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इंटरनेट के माध्यम से डिजिटल मीडिया एंड योर प्राइवेसी पर वेबीनार का आयोजन किया।
वेबीनार की शुरुआत करते हुए कालेज की प्राचार्या डॉ पायल मागो ने छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। विभाग प्रमुख रेखा मेहरोत्रा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिव्यांशु पांडे एडवोकेट भारतीय सुप्रीम कोर्ट का स्वागत किया। श्री दिव्यांशु ने डिजिटल युग में सुविधाओं के साथ-साथ बढ़ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान उन्होने डिजिटल मीडिया की कार्यशैली में निजी प्राइवेसी एवं भारतीय आईटी एक्ट की जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान छात्राओं ने वक्ता से महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम के संचालन में डॉ अश्वनी, डा. यामिनी, डॉ नितिन एवं दिशा ने मुख्य भूमिका निभाई। अंत में विभाग के अन्य सदस्यों डॉक्टर रिचा, डॉक्टर कोहिनूर एवं दिव्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी