राशन के अनाज में निकल रहे कंकड-पत्थर, उभोक्ताओं में रोष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राशन के अनाज में निकल रहे कंकड-पत्थर, उभोक्ताओं में रोष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आम आदमी पार्टी के मंत्री कैलाश गहलोत की विधानसभा नजफगढ़ के दिचाऊं कलां गांव में राशन में भारी धांधली सामने आई है। सरकारी राशन डिपों पर राशन के अनाज में गेंहू की बजाये कंकड, पत्थर, प्लास्टिक के टुकड़े व गुटखे के पाॅउच मिलने से उपभोक्ता व राशन होल्डर सकते में आ गये। इस मामले में आरडब्लयूए के हस्तक्षेप के बाद पुलिस व राशन विभाग को इसकी शिकायत की गई लेकिन न तो पुलिस और न ही राशन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पंहुचा जिसकारण ग्रामाीणों में काफी रोष व्याप्त है।


यहां बता दें कि दिल्ली सरकार राशन विभाग के तहत कोरोना महामारी में लाॅक डाउन के चलते लोगों को राशन उपलब्ध करा रही है और इसके लिए ई-कूपन के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। लेकिन लोगों को राशन के लिए लंबी लाईन व कई दिन का इंतजार करना पड़ रहा हैं। इन सब परेशानियों के पार पाने के बाद जब लोग राशन लेने पंहुच रहे है तो उन्हें राशन विभाग द्वारा घटिया राशन की सप्लाई की जा रही है। ऐसा ही मामला दिचाऊ गांव में उस वक्त सामने आया है जब राशन के गेंहू में गेंहू कम कंकड़, पत्थर, प्लास्टिक के टुकड़े व गुटखें के पाॅउच ज्यादा दिखाई दिये। इस पर ग्रामीणों ने अपना विरोघ जताया और गांव की आरडब्ल्युए न राशन डिपों को बंद करा दिया तथा इस मामले की शिकायत पुलिस व फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। इस संबंध में आरडब्ल्यू के सदस्य विनोद तहलान व कृष्ण शौकीन ने बताया कि राशन के गेंहू में मिलावट का मामला सामने आया है इसकी शिकायत स्वयं राशन डिपो के मालिक ने उन्हे दी। एसडीएम व एफएसओं को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नही आया है। ग्रामीणों का कहना है कि दूकान को बंद कर दिया गया है और जब तक इसकी जांच नही होगी तब तक इसे खुलने भी नही दिया जायेगा। इस संबंध में एसडीएम नजफगढ़ से भी बात करनी चाही लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नही दिया। वहीं माननीय मंत्री जी से भी इस पर बात करनी चाही तो उन्होने भी कोई जवाब नही दिया। लेकिन राशन विभाग नजफगढ़ के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत तो आई थी जिस लेकर घेवरा सप्लाई सैंटर में भी बात की गई थी लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब नही आया है। तब तक डिपो होल्डर को सप्लाई नही देने के निर्देश दे दिये गये है। हालांकि एफएसओ नजफगढ़ सुनील कुमार ने दो दिन पहले ही नजफगढ़ का चार्ज संभाला है। लोगों का कहना है कि सरकार राशन में उन्हे घटिया सामग्री सप्लाई कर रही है। जिसे कतई स्वीकार नही किया जायेगा। लोगों की मांग है कि सरकार इसकी जांच करवाये और दोषियों को कड़ा दंड दे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox