नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लाॅक डाउन के चलते सीबीएसई की बोर्ड परिक्षाओं को लेकर काफी भ्रम बना हुआ था। कभी परिक्षाओं के रद्द होने की खबर फैल रही थी तो कभी स्थगित होने की जिसे देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं की नई तिथि घोषित कर सभी भ्रम दूर कर दिये है। अब 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच सभी बचे हुए पेपरो की परिक्षाऐं आयोजित की जायेंगी। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरीयाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि चार दिन पूर्व ही 10 की बोर्ड परिक्षाऐं रद्द करने की भी खबर सामने आई थी।
एचआरडी मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, “लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था. आज इन परीक्षाओं की तिथि 1 से 15 जुलाई के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं.”
यहां बता दें कि सीबीएसई बोर्ड सिर्फ 29 मेन सब्जेक्ट्स के लिए ही परीक्षाएं आयोजित करेगा। जो प्रमोशन और अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए जरूरी होती हैं। बोर्ड की परीक्षाएं सिर्फ 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को ही देनी होंगी। 10वीं की परीक्षाएं केवल पूर्वी दिल्ली के दंगों से प्रभावित स्टूडेंट्स को ही देनी होगी। बाकी दूसरी जगहों के स्टूडेंट्स को 10वीं की बची हुई परीक्षाएं नहीं देनी होंगी।
10वीं क्लास के लिए इन सब्जेक्ट्स के होंगे एग्जाम
पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं हिन्दी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस और सोशल साइंस विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी।
12वीं क्लास के लिए ये एग्जाम होंगे आयोजित
पूर्वी दिल्ली में स्थित स्कूलों में 12वीं क्लास के लिए अंग्रेजी इलेक्टिव दृ एन, अंग्रेजी इलेक्टिव -सी, इंग्लिश कोर, गणित, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, फीजिक्स, अकाउंट्स और केमिस्ट्री की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बाकी देश में कक्षा 12 की परीक्षाएं बिजनेस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव, कोर), होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) के लिए आयोजित होंगी।
वहीं, बीते दिन आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम या जेईई एडवांस्ड की परीक्षा की तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। यह परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित होगी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। वहीं, जेईई मेन एग्जाम 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने मंगलवार को वेबिनार के दौरान जेईई मेन और नीट एग्जाम के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि जेईई मेन एग्जाम 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा और नीट की परीक्षा 26 जुलाई को कराई जाएगी।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार
”वंशिका बनी दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता”