सति भाई साईं दास सेवादल ने नजफगढ में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सति भाई साईं दास सेवादल ने नजफगढ में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ कोरोना के तहत चल रहे लाॅक डाउन में सति भाई साईं दास  सेवादल पूरी निष्ठा से गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में जुटा हुआ है। सेवादल रोजाना करीब 2500 लोगों को बना हुआ भोजन वितरित कर उनका पेट भर रहा है। इसके साथ ही नजफगढ़ में शुक्रवार को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सेवा दल ने अपने पूज्य गुरुदेव महन्त श्री सतीश दास जी महाराज जी की प्रेरणा और महन्त श्री रामसुखदास जी के आशीर्वाद से रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब 80 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में एसडीएम नजफगढ़ सौम्या शर्मा, तहसीलदार सुभाष यादव व गोपालनगर की पार्षद अंतिम गहलोत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोगों को रक्तदान के लिए उनकी हौसला अफजाई की।

गोपालनगर की पार्षद अंतिम गहलोत|


                                    शुक्रवार  नजफगढ़ में झाड़ौदा स्टैंड पर सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ़ पर पूज्य गुरुदेव महन्त श्री सतीश दास जी महाराज जी  की प्रेरणा से ओर महन्त श्री रामसुखदास जी के आशीर्वाद से रक्त दान शिविर का आयोजन किया जिसमें करीब 80 लोगों ने अपना रक्तदान किया। इस मौके पर नजफगढ़ एस डी एम सोम्या शर्मा, तहसीलदार सुभाष यादव के साथ-साथ गोपालनगर की पार्षद अंतिम गहलोत व भाजपा नेता सूरज गहलोत भी शामिल हुए। सूरज गहलौत ने भी लोगों का हौंसला बढ़ाने के लिए अपना रक्त दान किया। इस अवसर पर एसडीएम सौम्या शर्मा ने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने का अनुरोध किया और रक्तदान शिविर का निरिक्षण भी किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सेवा दल के अध्यक्ष दीपक आनन्द ने बताया कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना महामारी बड़ी तेजी से हमारे देश में फैल रही है और इसका सबसे बुरा असर गरीब जनता पर पड़ रहा है। जो आदमी रोज कमाने वाला है जैसे मजदूर, दिहाड़ी मजदूर व रिक्शेवाले उन सब के लिए खाने की भयंकर समस्या खड़ी हो गई है। जिसे देखते हुए सति भाई साईं दास सेवादल नजफगढ पूर्ण रूप से सेवा में लगा हुआ है और निरंतर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भरा जाए और उन्हें भूखा ना सोने दिया जाए। उन्होने बताया कि सति भाई साई दास सेवा दल रोजाना लगभग 2000 -2500 लोगों को भोजन बना कर वितरण किया जा रहा है ओर प्रतिदिन सुबह चाय ओर रस का वितरण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि यह सारा कार्य जन सहयोग से ही मुमकिन हो पा रहा है जिसके लिए सति भाई साई दास सेवा दल नजफगढ़ सभी रक्त दाताओ का आभार व्यक्त करता है। साथ ही संस्था के सदस्य महेश सिंधवानी ने बताया कि सेवादल 12 व 15 मई को भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। जो भी भाई रक्तदान करने का इच्छुक हो वह अपना नाम पंजीकरण करवा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox