इस्काॅन मंदिर की कोरोना किचन ने रचा इतिहास ,बनाया रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्काॅन मंदिर की कोरोना किचन ने रचा इतिहास ,बनाया रिकॉर्ड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना बिमारी के चलते लागू लॉक डाउन में रोजाना पांच लाख लोगों को खाना खिलाकर इस्काॅन मंदिर की कोरोना किचन ने देश में एक नया इतिहास रच दिया है। जिसे देखते हुए आज देश में श्रेष्ठ कार्यों के लिए रिकॉर्ड दर्ज करने वाली संस्थान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने पिछले पांच दिनों में हर चीज को जाँचा परखा उसके बाद आज डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट राहुल देव सिंह और दिल्ली सरकार के दूसरे अधिकारियों की मौजूदगी में ये सम्मान इस्कॉन मंदिर द्वारका को दिया गया।
                                                 कोरोना लाॅक डाउन में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए खाना मुहैया कराने को लेकर बड़ा इस्काॅन मंदिर के नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम हो गया। पांच हजार लोगों के खाने की शुरुआत के साथ ही इस्कॉन की किचन में बढ़ते-बढ़ते आज पांच लाख लोगों को खाना खिलाने का काम किया जा रहा है जिसको लेकर रिकॉर्ड दर्ज करने वाली संस्थान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसका नाम दर्ज किया है। यहां बता दें कि दिल्ली सरकार की हंगर लाईन का प्रोजेक्ट इस्कॉन किचन से ही चलता है।

पूरे हाई टेक तरीके से चलता है प्रोजेक्ट
ई रिक्शाओं को जीपीएस सिस्टम से लैश किया गया है।साथ ही किचन में जो खाना बनता है वो सुपर फूड के तौर पर तैयार किया जाता है हर्ब्स के द्वारा जिससे खाने वाले का इम्यून सिस्टम बढ़ता है जो कोरोना से लड़ने में मदद करता है।
                                साउथ वेस्ट के डीएम राहुल सिंह ने बताया कि देश में लॉकडाउन के बाद से दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को खाना उपलब्ध कराने की सबसे बड़ी चुनौती प्रशासन के सामने थी. जिसके बाद प्रशासन ने द्वारका इस्कॉन टेंपल से अनुरोध किया पांच हजार से खाने की शुरुआत होकर पांच लाख तक पहुंच गई। उन्होंने कहा की ये रिकॉर्ड हमेशा हिस्ट्री में याद रखा जाएगा।
                                 फूड फॉर लाइफ इस्कॉन के चेयरमैन  पीयूष गोयल ने कहा कि इस सम्मान से इस्कॉन द्वारका ने इतिहास रचा है ओर आगे भी वो मानव जीवन को समर्पित रहेंगे। आशुतोष मित्तल (इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड) के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूरे इस्कॉन किचन सिस्टम को परखा कई दिनों तक तमाम चीजें पैरामीटर्स पर खरी उतरी जिसके बाद ये सम्मान दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox