पालम वार्ड में रात के भोजन के लिए लग रही लंबी लाईन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम वार्ड में रात के भोजन के लिए लग रही लंबी लाईन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के पालम वार्ड में रात्रि भोजन को लेकर लोगों की लंबी लाईन लग रही है। जिसे देखते हुए पालम वार्ड के पार्षद अमन जांगड़ा ने रात के भोजन के प्रबंधन को बढ़ा दिया है। साथ ही घरों, गलियों व सड़कों को सैनिटाइज करने का काम भी बदस्तूर जारी रखे हुए है। वार्ड के पार्षद अमन जांगड़ा का कहना है कि वार्ड में कोविड-19 के तहत निगम कर्मचारी व अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीमें व पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना-अपना काम कर रहे है।

खाना प्राप्त करने के लिए लाईन में लगे गरीब व जरूरतमंद लोग।


                                                  पार्षद अमन जांगड़ा ने बताया कि जिला भाजपा मंडल के सहयोग से लॅाक डाउन की शुरूआत से ही वार्ड में गरीब व जरूरतमंदों को नियमित भोजन व खाना बनाने का सामान वितरित करने के साथ-साथ अब लोगों की मांग पर रात के भोजन का भी वितरण किया जा रहा है। इसमें भाजपा महरौली जिला अध्यक्ष विजय पंडित व पूर्व निगम पार्षद सीमा पंडित का सबसे बड़ा सहयोग रहा है। उन्होने बताया कि वार्ड में कोई भूखा न सोए इसे देखते हुए जिला अध्यक्ष के निर्देश व सहयोग से इस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। लोग भी अपना पूरा सहयोग दे रहे है। ताकि वार्ड में कोई भी गरीब व जरूरतमंद को परेशानी न हो। उन्होने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड की हर गली, बाजार को हर सप्ताह सेनेटाईज करने का काम किया जा रहा है। उन्होने वार्ड में निगम के सफाई, स्वास्थ्य व डंप विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभाग पूरे वार्ड में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होने पुलिस के कार्य की भी सराहना की और कहा कि पुलिस पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटी है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने धर्य को बनाये रखे और अपने घरों में ही रहे। उन्होने कहा कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें इससे आप हमेशा सुरक्षित रहेगें। उन्होने बताया कि भोजन वितरण में भी सभी सरकारी आदेशों का पालन किया जा रहा है। लोगों भोजन के साथ-साथ लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताये जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox