जगदीश मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी सैनिटाइजेशन अभियान किया आरंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जगदीश मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी सैनिटाइजेशन अभियान किया आरंभ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में कोरोना वायरस के समूल नाश के लिए जगदीश मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने अब कमर कस ली है। सोसायटी ने नजफगढ़ के सैनिटाईजेशन का बेड़ा उठाते हुए इस दिशा में काम भी आरंभ कर दिया है।

लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण करते हुए|


                          जगदीश मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी व जय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय पाराशर ने बताया कि उनकी सोसायटी ने नजफगढ़ के प्रत्येक घर व गली को सेनिटाईज करने का काम आरंभ कर दिया है। वीरवार को सोसायटी के सदस्यों ने धर्मपुरा व न्यूरोशनपुरा कालोनियों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया। इसके साथ ही सदस्यों ने कालोनियों में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का भी वितरण किया और साथ ही लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करते हुए लाॅक डाउन को सफल बनाने के लिए घरों में ही रहने का संदेश भी दिया। उन्होने बताया कि उनकी सोसायटी रोजाना नजफगढ़ की अलग-अलग कालोनियों में सेनिटाईजेशन का काम करेगी। उन्होने बताया कि उनकी सोसायटी रोजाना गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन वितरण तो कर ही रही है साथ ही उन्हे कोरोना से बचाव व उसके साथ जीने का तरीका भी बता रही है। इस अवसर पर उन्होने अपने सहयोगी चांद पहलवान, सतीश पराशर, राजपाल सांगवान व बिजेन्द्र दत्त शर्मा का आभार व्यक्त किया जो उनके साथ मिलकर समाजसेवा के कामों में लगे हुए हैं और कोरोना महामारी से बचाव के लिए मेडिकल सुविधाएं और भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होने लोगों से घरों में रहने और सरकारी आदेशों का पालने करने की अपील भी की। साथ ही इस काम में नजफगढ पुलिस़, सिविल डिफेंस व होम गार्ड के जवानों के सहयोग पर भी आभार जताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox