दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

-केंद्र सरकार ने हाईवे और टनल प्रोजेक्ट्स को दी रफ्तार

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली और एनसीआर के लोगों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार और एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) दिल्ली से सटे क्षेत्रों के बीच आवागमन को बेहतर बनाने के लिए कई हाईवे और रोड टनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इन योजनाओं से सफर न केवल तेज़ और सुरक्षित होगा, बल्कि राजधानी की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक दबाव भी घटेगा।

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद-फरीदाबाद-नोएडा हाईवे, द्वारका-वसंत कुंज टनल और एम्स से महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम तक एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स आने वाले वर्षों में दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से बदल देंगे।

प्रमुख प्रोजेक्ट्स और उनकी स्थितिः

  1. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे (एनई-5)
    लंबाईः 20 किमी, लागतः 4,000 करोड़
    फायदाः जम्मू-कश्मीर से प्ळप् एयरपोर्ट तक सीधा संपर्क
    स्थितिः डीपीआर निर्माणाधीन
  2. यूईआर-2 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला नया हाईवे
    लंबाईः 17 किमी, लागतः 3,350 करोड़
    फायदाः बाहरी ट्रैफिक को दिल्ली के बाहर डायवर्ट किया जाएगा
    स्थितिः बिडिंग प्रक्रिया जारी
  3. गाजियाबाद-फरीदाबाद-नोएडा हाईवे
    लंबाईः 65 किमी, लागतः 7,500 करोड़
    फायदाः डीएनडी, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा
    स्थितिः डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में
  4. द्वारका एक्सप्रेसवे-वसंत कुंज रोड टनल
    लंबाईः 5 किमी, लागतः 3,500 करोड़
    फायदाः सीधा, जाम-फ्री और सिग्नल-फ्री रूट
    स्थितिः मंत्रालय से मंजूरी लंबित
  5. एम्स-महिपालपुर-गुरुग्राम-फरीदाबाद एलिवेटेड कॉरिडोर
    लंबाईः 20 किमी, लागतः 5,000 करोड़
    फायदाः एनएच-48 और रिंग रोड का विकल्प
    स्थितिः टेंडर प्रक्रिया चल रही है

अन्य उल्लेखनीय कार्यः
कालिंदी कुंज इंटरचेंजः दिल्ली-नोएडा रोड और आगरा नहर रोड को जोड़ेगा

दिल्ली सरकार से लिए गए रोड सेक्शन (34.5 किमी)ः एनएचएआई द्वारा मरम्मत और सौंदर्यीकरण

सी एंड डी वेस्ट से रोड निर्माणः पर्यावरण के लिए फायदेमंद पहल

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox