उत्तराखंड के चार जिलों में भूस्खलन की आशंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड के चार जिलों में भूस्खलन की आशंका

-जीएसआई ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून/अनीशा चौहान/-   उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ा दिया है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) ने राज्य के चार पर्वतीय जिलों – टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए भूस्खलन की उच्च संभावना का अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और आम जनता से अपील की गई है कि संवेदनशील इलाकों में यात्रा करने से बचें।

तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना
मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ इलाकों में 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।

प्रशासन सतर्क, जनता से एहतियात बरतने की अपील
आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं। विशेषकर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रात-दिन निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें और बिना आवश्यक कारण के जोखिम भरे क्षेत्रों की ओर रुख न करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox