टीम इंडिया के कप्तान गिल ने सिराज-आकाश दीप की तारीफ की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीम इंडिया के कप्तान गिल ने सिराज-आकाश दीप की तारीफ की

-बोले- जब आपके दो गेंदबाज 17 विकेट लें तो आप समझ सकते है क्या होने वाला है

बर्मिंघम/नई दिल्ली/- भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद आकाश दीप और मोहम्मद सिराज की तारीफ की है। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिलकर 17 विकेट लिए। गिल ने कहा कि इनके शानदार प्रदर्शन से कप्तान के तौर पर उनका काम काफी आसान हो गया। भारत ने दूसरे टेस्ट में 336 रन से एतिहासिक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

गिल ने टीम की जीत के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ बातचीत में कहा, ’जब आपके दो तेज गेंदबाज 17 विकेट लेते हैं तो कप्तान के लिए यह आसान हो जाता है। बुमराह भाई इस मैच में नहीं थे लेकिन टीम में हमारे पास जो गेंदबाज हैं वे एक मैच में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं।’

आकाश दीप ने मैच में 10 विकेट लिए जिसमें दूसरी पारी में पहली बार पांच विकेट लेना भी शामिल है। सिराज ने दोनों पारियों में सात विकेट लिए। गिल ने टीम की जीत के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ बातचीत में कहा, ’जब आपके दो तेज गेंदबाज 17 विकेट लेते हैं तो कप्तान के लिए यह आसान हो जाता है। बुमराह भाई इस मैच में नहीं थे लेकिन टीम में हमारे पास जो गेंदबाज हैं वे एक मैच में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं।’ शुरुआती टेस्ट में मिली हार के बाद गिल ने इस वापसी का श्रेय बेहतर गेंदबाजी और बेहतर क्षेत्ररक्षण को दिया। कप्तान ने कहा, ’ऐसे कई मौके रहे हैं जब हमने श्रृंखला का पहला मैच गंवा दिया और फिर वापसी की। इसलिए हमें पता था कि वापसी कैसे करनी है। अगर हम लगातार 450 रन बनाते हैं तो हमारे गेंदबाज हमें मैच में बनाए रखेंगे।’

उन्होंने कहा, ’मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में वापसी की, वह देखने लायक था।’ भारत की जीत की नींव गिल ने रखी। उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर 608 रन के विशाल लक्ष्य की नींव रखी। गिल ने कहा, ’इस तरह के विकेट पर हमें पता था कि अगर हम 400-500 रन बना लेते हैं, तो यह काफी होगा। हर मैच हेडिंग्ले जैसा नहीं होगा। गेंदबाज शानदार थे। जिस तरह से हम उनके शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने में सफल रहे, उन्होंने शानदार गेंदबाजी की।’ गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की भी प्रशंसा की जिन्होंने अपने प्रयास के बावजूद दबाव बनाए रखा जबकि उन्हें बहुत अधिक विकेट नहीं मिले। कप्तान ने कहा, ’आकाश दीप सही लेंथ पर गेंद डाली जो इस तरह की पिच पर मुश्किल था। उन्होंने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। मैं निश्चित रूप से अपने खेल के साथ सहज महसूस कर रहा हूं।’

गिल ने कहा, ’अगर मेरे योगदान से हम सीरीज जीतने में सफल रहे तो यह बहुत अच्छा होगा। जैसा कि मैंने पहले कहा कि मैं एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहता हूं और एक बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरना चाहता हूं और एक बल्लेबाज के रूप में निर्णय लेना चाहता हूं। कभी-कभी आप कप्तान के रूप में सोचते समय कुछ जोखिम नहीं उठाते हैं जो आपको एक बल्लेबाज के रूप में करना होता है।’ भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि बुमराह लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलेंगे। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मौकों को गंवाने पर अफसोस जताया जिसकी वजह से भारत ने टेस्ट पर नियंत्रण हासिल कर लिया। स्टोक्स ने कहा, ’उनके पांच विकेट पर 200 रन के स्कोर पर हम वाकई बहुत खुश थे, लेकिन उन्हें जल्दी आउट नहीं कर पाए।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox