क्या केजरीवाल के नक्शे कदम पर चल रही भाजपा..?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या केजरीवाल के नक्शे कदम पर चल रही भाजपा..?

क्या भाजपा को अब केजरीवाल की योजनाएं लग रही कल्याणकारी -भाजपा का संकल्प पत्र या केजरीवाल का समर्थन, आप की सभी योजनाएं जारी रखने का संकल्प पत्र में किया ऐलान

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब भाजपा, आप व कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने वादों का पिटारा खोल दिया है। तीनों दलों में फ्री की रेवड़ी बांटने में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ सी मची हुई है। हालांकि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल घोषणाओं के मामले में अभी तक सबसे आगे है और रोजाना नई-नई घोषणाऐं कर भाजपा व कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी करने में लगे हैं। तो वहीं भाजपा व कांग्रेस उनकी घोषणाओं का तोड़ ढूंढने में जुटी हैं। हालांकि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है लेकिन उसमें भाजपा ने आप की सभी योजनाओं को जारी रखने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है। जिसे लेकर लोग अब यह कह रहे है कि क्या भाजपा को अब केजरीवाल की योजनाए कल्याणकारी लगने लगी हैं।

भाजपा के इस ऐलान ने पूरे चुनाव को ही बदल दिया है। दिल्ली में अब चर्चा यह नही है कि दिल्ली की सत्ता किसे मिलेगी अब चर्चा यह है कि आज तक जो भाजपा, केजरीवाल की हर योजना का विरोध करती आई है और फ्री की रेवड़ी बांटने का विरोध करती रही है लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि भाजपा ने इसबार आप की सभी योजनाओं को दिल्ली में जारी रखने का ऐलान कर सबकों हैरान कर दिया। राजनीतिक गलियारों में अब सुगबुगाहट इस बात को लेकर हो रही है कि क्या भाजपा भी अब केजरीवाल के नक्शे कदम पर चल रही है। क्योंकि भाजपा भी दिल्ली की सत्ता के लिए दिल्ली में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए फ्री की रेवड़ी बांटने लगी है।

पहलें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में आप की सभी योजनाओं को दिल्ली में यथावत जारी रखने की घोषणा की और अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए घोषणा की कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन योजनाऐं भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी जारी रहेंगी। इतना ही नही इसके अलावा उन्होने गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रूपये की छूट और 60 साल से ऊपर के नागरिकों को 2500 तथा सीनियर सिटीजन यानी 70 साल से
ऊपर के लोगों को 3000 रूपये पेंशन देने का ऐलान किया है। इसके साथ भाजपा दिल्ली में केंद्र सरकार की सभी जनहित से जुड़ी योजनाऐं भी लागू करेगी।

अब भाजपा के संकल्प पत्र पर लोग खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले 5 साल से भाजपा, आम आदमी पार्टी की फ्री की योजनाओं का विरोध करती आई है लेकिन अब चुनाव में भाजपा को लग रहा है कि केजरीवाल की योजनाओं का भाजपा आलाकमान के पास कोई जवाब नही है। यही कारण है कि भाजपा भी अब केजरीवाल के नक्शे कदम पर चल पड़ी है। हालांकि दिल्ली में केजरीवाल की फ्री की योजनाओं के चलते दिल्ली में जनसंख्या दबाव काफी बढ़ गया है। पूरे देश से फ्री के खाने वाले अब दिल्ली को अपना लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं। हालांकि भाजपा ने इसका पुरजोर विरोध किया है लेकिन अब वही भाजपा सत्ता के लिए केजरीवाल की फ्री की योजनाओं का समर्थन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox