वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन

-हजारों कंठ, एक स्वर—वंदे मातरम्

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/
ऋषिकेश /राज्य ब्यूरो,: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु मंदिर, आवास विकास के संयुक्त तत्वावधान में केशव पार्क में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, आचार्य परिवार, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। हजारों कंठों से एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होने से पूरा केशव पार्क राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति गीतों, लोकनृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। सामूहिक गायन के दौरान वातावरण में उत्साह और उमंग का संचार रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं सभी महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। मुख्य वक्ता विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुनील जी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना की अभिव्यक्ति है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होना नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास जी महाराज ने की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रतीक है। सामूहिक रूप से इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील जी एवं महंत लोकेश दास जी महाराज का अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति द्वारा अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। आयोजन में विद्यालय परिवार के आचार्यों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, नागरिकों, आचार्य परिवार एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सभी के सामूहिक सहयोग का परिणाम है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रजनी गर्ग एवं रामगोपाल रतूड़ी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या पूनम अनेजा, आवास विकास ऋषिकेश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय, अध्यक्ष डॉ. शशि कंडवाल शर्मा, शिशु मंदिर प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंघल, ऋषिकेश के विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, पूर्व महापौर अनीता ममगाई, अनेकों पार्षद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं हजारों की संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox