
मानसी शर्मा/- इजरायल-हमास के बीच युद्ध विराम लागू हो गया है। जिसके बाद रविवार को एक ओर हमास ने तीन इजरायली बंधकों को छोड़ दिया है। वहीं, इजरायल ने 90 फिलिस्तीनियों को आजाद कर दिया है। इजरायल के रामल्लाह स्थित ओफर जेल से फिलिस्तीनी कैदी रिहा किए गए। इसमें फिलिस्तीन के प्रमुख संगठन की कार्यकार्ता, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। फिलिस्तीनियों ने मनाया जश्न फिलिस्तीनियों की रिहाई के वक्त जेल के बाहर बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी जमा हुए। उन्होंने जेल से रिहा होने वाले फलस्तीनियों का स्वागत किया। साथ ही उनको सफेद बर्सो से ले जाते वक्त आतिशबाजी की। बता दें कि इजरायल ने इन सभी को पत्थरबाजी और हत्या के प्रयास समेत सुरक्षा संबंधी अपराधों के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि, फलस्तीनी कैदियों ने रिहाई में देरी के लिए इस्राइल की आलोचना की गई। कैदियों ने कहा कि इजरायल ने उसके जश्न को जान बूझकर कम करने का किया।
हालांकि इजरायली सेना ने सार्वजनिक जश्न मनाने के खिलाफ रुख अपनाने का ऐलान किया था। 2023 में भी हुआ था युद्धविराम गौरतलब है कि इससे पहले, नवंबर 2023 में एक सप्ताह के युद्ध विराम के दौरान भी 100 से ज्यादा बंधकों को आजाद कर दिया गया था। इसके अलावा, इजरायल रक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने बताया कि यह तीन महिलाएं हमास की कैद से 471 दिनों के बाद वापस वतन लौटी हैं और उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी गई। 15 महीने से चल रहा था युद्ध बता दें कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू इस्राइल-हमास युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं लाखों लोग अपना घर छोड़ कर चले गए थे। इस संघर्ष के दौरान मिस्र, कतर, अमेरिका जैसे कई देशों ने दोनों देशों के बीच स्थिति समान्य करने का प्रयास किया था। आखिरकार इजरायल ने 15 जनवरी को युद्ध विराम समझौता और बंधको की रिहाई के लिए हरी झंडी दे दी थी।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?