
मानसी शर्मा/- हरियाणा के यमुनानगर के दादूपुर हेड के पास 17 साल के युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जबकि उसके साथी भी जख्मी हुआ है। आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। यमुनानगर जिले के छछरौली थाना के अंतर्गत आने वाले दादूपुर हेड के पास 17साल के आर्यन की चाकूओ और तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आर्यन के शरीर पर चाकुओं के कई निशान है। जबकि उसके दोस्त को भी चाकू लगा है जो जख्मी था। आर्यन के पिता संजीव कुमार ने बताया कि रात के समय आर्यन अपने दो दोस्तों के साथ खारवन से घर की तरफ लौट रहा था। वह दाददुपुर हेड के पास मोबाइल पर बात करने लगा। इस दौरान दो युवकों ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया।
उन्होंने हमले की वजह चोरी के शक को बताया है। जांच में जुटी पुलिस दूसरी तरफ छछरौली थाना की टीम देर रात मौके पर पहुंची एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों के बीच आपसी कहासूनी हुई जिसकी वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।





More Stories
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा