
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ बहादुरगढ़/ शिवकुमार यादव: बहादुरगढ़ के रोहद गांव के पास NCR नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सामने आए वीडियो में तीनों युवक नहर के गहरे पानी में फंसने के बाद बाहर निकलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में तीनों पानी में डूब गए।
बताया गया कि मध्य प्रदेश निवासी अजय (24) गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरा और गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी शिवकांत (21) और बिहार निवासी नीतीश (21) भी नहर में कूद गए।
हादसे के बाद पुलिस, गोताखोरों और SDRF टीम ने सर्च अभियान चलाया। अजय और नीतीश के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि शिवकांत की तलाश जारी रही।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई