नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पौड़ी गढ़वाल/बिजनौर/नई दिल्ली/वेदपाल सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कार्बेट नेशनल पार्क में बावरिया गिरोह के सदस्यों के आने की खबर से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वाइड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से सूचना मिलने के बाद पार्क प्रशासन ने बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चला दिया है। इस सर्च आपरेशन में 90 कर्मचारी व अधिकारी शामिल बताये जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बावरिया गिरोह के सदस्य पानीपत ओर पिंजौर से अपने अपने ठिकानों से गायब हैं। वन्यजीवों खासकर बाघ के शिकार के लिए कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्य के गायब होने पर वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कार्बेट पार्क के उपप्रभागीय वनाधिकारी के एस खाती ने बताया कि बावरिया गिरोह के सदस्य अपने ठिकानों से गायब हैं। इंटेलिजेंस की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तमाम जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होने बताया कि कार्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा यूपी से लगी हुई। जनपद बिजनौर के हिस्से को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। कार्बेट पार्क की कालागढ़ उपवन प्रभाग की तीनों वन रेंजों में कुल 32 टीमे लगाईं गई है। इस सर्च अभियान में ड्रोन, मोटरबोट, जीपों, ईटीवी, पैदल, पालतू हाथियों पर गश्त की जा रही है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा