द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने पकड़े तीन कुख्यात बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने पकड़े तीन कुख्यात बदमाश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने डस्ट पार्क मटियाला से तीन कुख्यात बदमाशों को  पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। तीन में से दो आरोपी राजापुरी में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में वांछित थे तो तीसरा बदमाश ने केवल विकास लगरपुरिया गैंग का एक्टिव सदस्य है बल्कि बदमाशों को हथियार सप्लाई करने का भी काम करता है। उक्त बदमाश 20 जघन्य अपराधों में भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों के पास से एक पिस्टल, दो देशी कट्टे व छ जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने एक स्कूटी भी जप्त की है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।
                                             इस संबंध में डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस ने बताया कि जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एसीपी जोगेन्द्र जून के निर्देशन में इंस्पैक्टर नवीन के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एसआई बिजेन्द्र, एएसआई हंस, हवलदार अनिल व राजकुमार तथा सिपाही जितेन्द्र, राजकुमार व जगदीश ने पिछले दिनों राजापुरी में एक व्यक्ति विवेक राठौर पर गोली चलाने के मामले में वांछित सलील उर्फ सन्नी पुत्र देविन्द्र सिंह निवासी भगवती विहार नियर हरियाणा डेयरी बिंदापुर व अंशु पुत्र नरेश चंद गुप्ता निवासी विशु विहार, उत्तमनगर तथा संजीव पुत्र शंकर निवासी बिंदापुर एक्सटेंशन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होने बताया कि संजीव बिंदापुर का बीसी है और बदमाशों को हथियार सप्लाई करने का काम करता है। पहले भी वह 20 जघन्य अपराधों में शामिल रह चुका है। वहीं सलील मूलरूप से पेहवा हरियाणा का रहने वाला है। उसके पिता बैंक से ड्राईवर रिटायर है और मां टीचर है तथा पत्नी ज्वैलरी शोरूम में नौकरी करती है। उसे शराब की लत लग गई थी और उसी के पैसे के जुगाड़ को लेकर गलत संगत में पड़ गया और अपराध करने लगा। अपराधी अंशु गुप्ता सातवीं पास है। वह टेंपो चलाता है और केबल जोड़ने का भी काम करता है। वह सलील के साथ गलत संगत में पड़ गया और अपराध करने लगा। लोगों से मारपीट करना, पैसे छीनने से लेकर मर्डर तक में शामिल हो गया। वहीं संजीव डाबड़ी थाने का बीसी है। उसके दिल्ली में अनेकों गैंगों से संपर्क है और बदमाशों को हथियार सप्लाई करने का काम करता है। इन दोनो को भी इसी ने हथियार दिये थे। हाल में वह विकास लगरपुरिया गैंग के लिए काम करता है। और गैंग के बदमाशों को हथियार सप्लाई करता है। इससे पहले भी वह 20 संगीन अपराधों में संलिप्त है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनो आरोपियों को मटियाला के डस्ट पार्क से पकड़ा है। जिनके कब्जे से हथियार व एक स्कूटी बरामद की है। जो गोली चलाने की वारदात में भी शामिल थी। पुलिस अभी उन दो बदमाशों की तलाश कर रही है जो वारदात के समय मोटरसाईकिल पर थे और फरार हो गये थे। पुलिस ने तीनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। और उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox