केजरीवाल का एक और ऐलान, ‘गली-मोहल्लो में सिक्योरिटी गार्ड के लिए देंगे पैसा’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल का एक और ऐलान, ‘गली-मोहल्लो में सिक्योरिटी गार्ड के लिए देंगे पैसा’

-दिल्ली की सभी आरडब्ल्यूए को सिक्योरिटी गार्ड का देंगे पैसा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए एक बाद एक ऐलाने कर रहे हैं। अब उन्होंने दिल्ली के आरडब्ल्यूए को गली-मोहल्लो में सिक्योरिटी गार्ड की राशि देने का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कुछ समय से दिल्ली में अपराध बढ़ा हुआ है। यहां खुलेआम चोरियां हो रही है। गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। इससे लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीजेपी और केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है। मुझे दिल्ली वालों की चिंता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा दिल्ली के आरडब्ल्यूए को सिक्योरिटी गार्डों को नियुक्त करने के लिए उचित राशि देंगे

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा दिल्ली में जितनी भी आरडब्ल्यूए हैं, उनकी सिक्योरिटी के लिए दिल्ली सरकार की ओर से उचित राशि दी जाएगी। इसके लिए मापदंड तय किए जाएंगे। हम दिल्ली के लोगों को बेसिक सुरक्षा देना चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा यह एक धरना पार्टी बन गई है। मैं अपने घर के बाहर टेंट लगवा दूंगा, जहां ये अपनी मर्जी के हिसाब से बैनर लगवा सकते हैं। बीजेपी दोगले लोगों की पार्टी है।

पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही बीजेपी
केजरीवाल ने चुनाव आयोग के सवाल पर कहा मैं चुनाव आयोग गया था क्योंकि बीजेपी रोहिंग्याओं का बहाना बनाकर दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने संसद में कहा था, हम पूर्वांचलियों और दलितों के वोट कटवा रहे हैं। आप के संयोजक ने कहा हम शिकायत करने के लिए चुनाव आयोग गए थे। ये लोग मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जितने विधायक पूर्वांचल से आप ने बनाए, उतने किसी ने नहीं बनाए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox