आज जारी हो सकती है दिल्ली चुनाव में भाजपा की दूसरी लिस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज जारी हो सकती है दिल्ली चुनाव में भाजपा की दूसरी लिस्ट

-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई पाटी्र की कोर कमेटी की मीटिंग

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी लिस्ट का सभी संभावति उम्मीदवारों व भाजपा कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच भाजपा की दूसरी लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली चुनाव 2025 के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट आज रात तक जारी हो सकती है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें दिल्ली युनावों से जुड़े सभी बड़े नेता शामिल हुए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजधानी की सभा 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली चुनाव में बीजेपी के प्रभारी बैजयंत पांडा, विधायक विजेंद्र गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए। बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक में बचे हुए 41 उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ। अब संभावना जताई जा रही है कि पार्टी आज रात या फिर एक-दो दिन में सभी बचें हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामोें की घोषणा कर दी है।

कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होकर बाहर निकले उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने बताया 41 सीटों पर हमारी राय मांगी गई है। हमारा जो सर्वे हुआ है, उसको सांसदों की राय से मैच किया जाएगा। इसके बाद उसको कंसीडर किया जाएगा। हमारे नेता एक-एक सीट और उम्मीदवार पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जा जाएगी।

सांसदों को मिल सकता है मौका
दूसरी सूची में कई सांसदों को उतारा जा सकता है। जिसमें मीनाक्षी लेखी, डॉ. हर्षवर्धन और हंसराज हंस को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी कालकाजी से अपना उम्मीदवार भी बदल सकती है। पार्टी ने यहां से रमेश बिधूड़ी को सीएम आतिशी के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने सीएम आतिशी और प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

नई दिल्ली और कालकाजी में रोचक मुकाबला

बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट 4 जनवरी को जारी की थी लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता ऐसे थे जो आप और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे। बता दें कि कांग्रेस ने अब तक 70 में से 48 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जबकि आप ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। इस बार कालकाजी सीट पर काफी रोचक मुकाबला होने जा रहा है। कांग्रेस ने यहां से अलका लांबा, आप ने सीएम आतिशी और बीजेपी ने यहां से रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कालकाजी के अलावा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी इस बार दो पूर्व सीएम के बेटे मैदान में हैं। बीजेपी ने इस सीट पर पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को प्रत्

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox