महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में हरियाणा के सीएम की एंट्री, कहा- कांग्रेस ने ही OBC के साथ अन्याय किया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में हरियाणा के सीएम की एंट्री, कहा- कांग्रेस ने ही OBC के साथ अन्याय किया

मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही OBC के साथ अन्याय किया है। कभी उनकी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। वे(नाना पटोले) जो जहर उगल रहे हैं यह उनकी बौखलाहट का प्रमाण है। कांग्रेस ने लगातार OBC को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने के लिए बिल लेकर आए। बिल लोकसभा में पास हो गया, लेकिन राज्यसभा में हमें जनादेश नहीं मिला। नाना पटोले को बताना चाहिए कि इस पर कांग्रेस का क्या रुख था। मोदी ने ओबीसी आयोग बनाया और उसे संवैधानिक दर्जा दिया।

कांग्रेस पर बरसे सीएम नायब सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि 2018 में जब पीएम मोदी बिल लेकर आए तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया, जिसकी वजह से राज्यसभा में बिल गिर गया। 2019 के चुनाव में फिर दोबारा बिला आया, फिर वो पास हुआ। जो पीएम मोदी ने ओबीसी के लिए किया है, कांग्रेस ने ओबीसी का विरोध किया है। ओबीसी आज पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है।

कांग्रेस उसको वापस करने का काम कर रही है- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ये जो भूमि है ये शिवाजी महाराज की भूमि है। जेएनयू में देश के टुकड़े होने के नारे लगाने वालों का समर्थन राहुल गांधी ने किया। धारा 370 को समाप्त करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। कांग्रेस उसको वापस करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये बंटेंगे तो कटेंगे क्योंकि 1947 के अंदर कही कोई दिक्कत आई थी तभी पाकिस्तान बना है तभी बांग्लादेश बना है तो हमें इस बात को समझना है. हमें सचेत होने की आवश्यकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox