ये क्या हुआ? शेयर बाजार में फिर आया भूचाल, दिग्गज कंपनियों के शेयर बुरी तरह लुढ़के

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ये क्या हुआ? शेयर बाजार में फिर आया भूचाल, दिग्गज कंपनियों के शेयर बुरी तरह लुढ़के

मानसी शर्मा /-   शेयर बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने मंगलवार, 12 नवंबर को निवेशकों को चौका दिया। दिन की शुरुआत में तो बाजार में तेजी थी, लेकिन दोपहर होते-होते ये तेजी पूरी तरह से उलट गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 700 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी भी 200 अंक से अधिक लुड़क गया, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ गई।

सेंसेक्स में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट

मंगलवार की सुबह सेंसेक्स ने 79,600 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की और 291 अंकों की बढ़त हासिल की। हालांकि, जैसे ही दिन आगे बढ़ा, बाजार की दिशा बदल गई। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स में 520 अंक की गिरावट आई, और एक घंटे बाद यह और गहरा होकर 703.70 अंक गिरकर 78,792.45 के स्तर पर आ गया।

निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

निफ्टी भी शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख सका। Nifty 87 अंकों की बढ़त के साथ 24,228 के स्तर से खुला था, लेकिन दोपहर होते-होते यह 147.45 अंक गिरकर 23,994.85 पर आ गया। यह गिरावट दर्शाती है कि बाजार में अस्थिरता जारी है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट

मंगलवार को जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई, उनमें ब्रिटानिया, HDFC Bank, Tata Motors, Bajaj Finance और Asian Paints शामिल हैं। ब्रिटानिया के शेयर में 4.95% की गिरावट आई, जो 5157 रुपये पर आ गए। वहीं, HDFC Bank (2.49%), Bajaj Finance (2.06%), Tata Motors (2%) और Asian Paints (1.68%) के शेयर भी नीचे आ गए।

बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि विदेशी निवेश के लौटने तक बाजार में दबाव और अस्थिरता जारी रहेगी। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगामी नीतिगत बदलावों का भी भारतीय बाजारों पर प्रभाव पड़ सकता है।

निवेशकों के लिए सलाह

इस अस्थिर बाजार को देखते हुए विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे जोखिम का सही आकलन करें और लंबी अवधि के निवेश के फैसले सतर्कता से लें। विदेशी निवेश और वैश्विक आर्थिक परिवर्तनों का असर भारतीय बाजारों पर पड़ सकता है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox