बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा, कत्ल के तुरंत बाद नहीं भागा था मुख्य आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा, कत्ल के तुरंत बाद नहीं भागा था मुख्य आरोपी

मानसी शर्मा /-  बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई पुलिस और एसटीएफ की पूछताछ में शिवकुमार ने बताया कि बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाने के बाद वह डेढ़ घंटे तक घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहा। मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ही उसे हत्या की जिम्मेदारी दी है। उसे आर्डर दिया गया था कि अगर बाबा सिद्दीकी नहीं मिले तो उनके बेटे जीशान को निशाना बनाया जाए।

शिवकुमार ने बताया कि हत्या के बाद उसने अपनी टीशर्ट बदल ली, जिससे उसे भीड़ में न पहचाना जा सकें। जबकि पुलिस ने उसके दो साथियों को मौके पर ही गिरफतार कर लिया।

शिवकुमार समेत 4 लोग गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने शिवकुमार समेत अन्य चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जिसके बाद इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

शूटर्स को दिए गए थे निर्देश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्याकांड से पहले शिव कुमार समेत अन्य लोगों को 15-20 हजार रुपये दिए गए थे। शूटर्स को हत्या के बाद सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही संपर्क करने के निर्देश दिए गए थे।

बता दें, 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई थी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद इस हत्याकांड की सारी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox