मजदूरों का पलायन रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई गश्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मजदूरों का पलायन रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई गश्त

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मुंबई के बांद्रा व दिल्ली में यमुना के पास बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आदेश दिया है कि दिल्ली से किसी मजदूर का पलायन न हो पाए। मजदूरों का पलायन रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सभी जगहों पर अपनी गश्त बढ़ा दी है। पुलिस को जहां भी मजदूर मिल रहे हैं, उन्हें शेल्टर होम पहुंचाया जा रहा है।
                                           दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अधिनस्थ अधिकारियों से कहा कि दिल्ली में मुंबई के बांद्रा जैसी घटना न हो पाए। दिल्ली से किसी मजदूर का पलायन न हो। मजदूरों के पलायन को हर हाल में रोका जाए। अगर कोई मजदूर मिलता है तो उसे शेल्टर होम पहुंचाया। साथ ही उन्होने कहा कि यदि कोई मजदूरों को भड़काता है या फिर उन्हे एकत्रित करने की योजना बनाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। दरअसल दिल्ली में भी प्रवासी मजदूर आनंदविहार बस अड्डे पर भारी संख्या में एक़ित्रत हो गये थे। जिसका पुलिस पर उचित व्यवस्था नही करने का आरोप लगा था। साथ ही दिल्ली पुलिस पर मरकज प्रकरण में जमातियों से नही निपट पाने का दाग भी लगा हुआ है जिसकारण दिल्ली पुलिस लोगों की सेवा व पलायन जैसी घटनाओं को रोक कर उसे धोना चाहती है। मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है बल्कि गश्त भी बढ़ा दी है ताकि मजदूरों के एकत्रित होने व पलायन जैसे घटनाओं से तुरंत निपटा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox