
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वैसे तो कोरोना महामारी के तहत लाॅक डाउन हुई दिल्ली में दिल्ली पुलिस हर स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता कर रही है। लेकिन द्वारका पुलिस कुछ हटकर लोगों के लिए करती नजर आ रही है। डीसीपी अंटो अलफोंस के नेतृत्व में द्वारका पुलिस बच्चों से लेकर बुजुर्गों व महिलाओं का विशेष ध्यान रख रही है। साथ ही पुलिस लोगों को लाॅक डाउन में घरों से बाहर न निकलने व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जागरूक कर रही है।

वितरित करते हुए।
शुक्रवार डीसीपी अंटो अलफोंस ने गोयला डेयरी में करीब 600 लोगों को एक महीने का राशन वितरित किया और साथ में छोटे बच्चों के लिए लैक्टोजेन, दूध के पाउडर के पैकेट व हाईजैनिक किट भी वितरित की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। पुलिस व प्रशासन तो अपने हिसाब से काम कर ही रहे है। क्षेत्र के एनजीओ व सामाजिक तथा धार्मिक संगठन भी गरीबों की खुलकर मदद कर रहे है। उन्होने कहा कि ऐसी संकट की घड़ी में ही पता चलता है कि कौन अपना है और कौन पराया है। आज हम जो भी कर रहे है वह देश व अपनो के लिए कर रहे है। ऐसा करने से मन को एक अजीब से शांति मिलती है। उन्होने आज के वितरण कार्यक्रम में सहयोग के लिए लाडली फांउडेशन ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व घरों में रहने की अपील की। उन्होने कहा कि यह हम सबके लिए जरूरी है कि हम सरकार के आदेशों का पालन करें और खुद सुरक्षित रहे तथा जो हमारी सुरक्षा में जुटे है उनको भी सुरक्षित रखें। इस मौके पर उन्होने सहयोगियों व कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा