जिला गुरुग्राम के हल्का बादशाहपुर में जेजेपी सदस्यता अभियान को मिली तेजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला गुरुग्राम के हल्का बादशाहपुर में जेजेपी सदस्यता अभियान को मिली तेजी

आज जननायक जनता पार्टी ने हल्का बादशाहपुर में डॉ अजय सिंह चौटाला जी और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जी के आदेशानुसार सदस्यता अभियान को आगे बढाते हुये गाँव हयातपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया जिसमें जेजेपी सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेपी हल्का अध्यक्ष बादशाहपुर मुकेश लककड ने की। जिसमें मुख्य अतिथि जेजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश डागर, जिला प्रभारी राजसिंह दहिया और जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान उपस्थिति रहे।

गाँव हयातपुर मे पहुँचे मुख्यातिथीयो का ग्रामीण और जेजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ और बुक्के से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान ने संबोधित करते हुए सभी से सदस्यता अभियान को मजबूती से सफल बनाने की अपील की। उपस्थिति कार्यकर्ताओं को कॉपियां वितरित की गई। जिला प्रेस प्रवक्ता पवन धनकोट ने बताया कि जेजेपी सदस्यता अभियान कार्यक्रम 15 जून से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा जिसमे नये साथियों को जो ताऊ देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखने वाले साथियों को जेजेपी के साथ जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में नरेश दहिया, कृष्ण गाडोली, अमरनाथ जेई, सुरेन्द्र यादव , विरेश हंस, सतबीर गाडोली, कुलदीप गढी, देविन्द्र टाँक, गुलाब सिंह पंघाल, कप्तान कौशिक, सदानंद चौहान, महाबीर राधव, सुभाष यादव, प्रताप यादव, रमेश गाडोली और रावण बास कुशला आदी साथी मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox