पायल ने जरूरतमंद बच्ची को दी पढ़ाई की संजीवनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पायल ने जरूरतमंद बच्ची को दी पढ़ाई की संजीवनी

-भावनाओं से छलका मानवता का भाव

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/-  समाजसेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान बना चुके पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन ने एक बार फिर अपने मानवीय कदम से लोगों का दिल जीत लिया। आर्थिक तंगी से जूझ रही एक जरूरतमंद बच्ची की शिक्षा न रुक जाए, इस सोच के साथ फाउंडेशन की अध्यक्ष  पायल लाठ ने उसे पाठ्य सामग्री भेंट कर नई उम्मीद की किरण दिखाई।

यह बच्ची आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से है। किताबें, कापियां, पेन-पेंसिल जैसी मूलभूत चीजों की कमी ने उसके चेहरे से मुस्कान छीन ली थी। स्कूल तो जाती थी, पर मन में चिंता थी कि कब शिक्षक नई किताब से पढ़ाएंगे और उसके पास सामग्री नहीं होगी। ऐसे में पायल लाठ ने जब उसके हाथ में पाठ्य सामग्री का बैग थमाया, तो उसकी आंखें नम हो उठीं। यह सिर्फ किताबें नहीं थीं, बल्कि उसके भविष्य की नींव थी, जो पायल ने अपने हाथों से मजबूत की।

पायल ने बच्ची को सामग्री देते हुए कहा, “हर बच्चा पढ़े और बढ़े, यही मेरा सपना है। शिक्षा से बड़ा कोई उपहार नहीं होता। यदि हम किसी के सपनों को पंख दे सकें, तो इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है?” उनकी यह बात बच्ची और उसकी माता के दिल को छू गई। इस अवसर पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत भी उपस्थित थे।

बच्ची की मां ने भर्राई आवाज में कहा, “हम तो सोच भी नहीं सकते थे कि कोई हमारी बच्ची की पढ़ाई में इस तरह मदद करेगा। पायल दीदी हमारे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं।”समाज के लिए यह घटना एक प्रेरणा है कि छोटी-सी मदद किसी का जीवन संवार सकती है। पायल जैसे लोग समाज में उम्मीद की रोशनी हैं, जो दूसरों के दुख को अपना समझकर आगे बढ़ते हैं। उनका यह कदम केवल एक बच्ची की सहायता नहीं, बल्कि शिक्षा और संवेदना की मिसाल है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox