
लालकुआं/अनीशा चौहान/- हल्दूचौड़ क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यापारी दीपक जोशी की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब दीपक जोशी मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक जोशी मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक जोशी हल्दूचौड़ बाजार में बिजली की दुकान चलाते थे और रविवार रात करीब 10 बजे बाजार से घर लौट रहे थे। एसबीआई बैंक के सामने बने अनियंत्रित कट के पास जैसे ही उन्होंने सड़क पार करने का प्रयास किया, वैसे ही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की भयावहता देखकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
दीपक जोशी अपने पीछे दो पुत्रियां, एक पुत्र और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे हल्दुचौड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। व्यापारिक समुदाय सहित आम जनमानस ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर बने अनियंत्रित कटों को जल्द सुधार किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही हादसे की जिम्मेदारी तय कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!