
देहरादून/अनीशा चौहान/- नैनीताल हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी। इस संबंध में आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देशों के अनुसार, 14 जुलाई (आज) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। वहीं, जो उम्मीदवार आज चिन्ह नहीं प्राप्त कर सकेंगे, उन्हें अगली सुबह यानी 15 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। आयोग ने उम्मीदवारों और उनके समर्थकों से भी अपील की है कि वे आयोग के निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।
यह प्रक्रिया आगामी पंचायत चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि चिन्ह आवंटन के बाद ही प्रचार-प्रसार की गति तेज होगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!