
मानसी शर्मा /- हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से गोपाल कांडा को समर्थन देने का फैसला लिया है। सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने सोमवार को अपना नामंकम वापस ले लिया है। नामंकन वापस लेने का सोमवार को अंतिम दिन था। रोहताश जांगड़ा के अनुसार, उन्होंने यह फैसला शिर्ष नेतृत्व के आदेश पर लिया है। गौरतलब है कि लंबे समय से यह माना जा रहा था कि भाजपा सिरसा से गोपाल कांडा को समर्थन दे सकती है। इससे पहले कांडा ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया था। वो सिरसा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं।
रोहताश जांगड़ा का बयान आया सामने
रोहताश जांगड़ा ने अपना नामंकन वापस करने के बाद कहा कि मैंने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया। बीजेपी संगठन के आदेश से मैंने नामांकन भरा था, उनके आदेश से मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया।
अब यह तय हो गया है कि सिरसा सीट पर भाजपा कांडा का समर्थन करेगी। अब इस सीट पर कांडा का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार गोकुल सेतिया और जेजेपी के प्रत्याशी पवन शेरपुरा से होगी। गौरतलब है कि गोपाल कांडा निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार