गोपाल कांडा को समर्थन देगी भाजपा, सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार ने वापस लिया नामंकन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोपाल कांडा को समर्थन देगी भाजपा, सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार ने वापस लिया नामंकन

मानसी शर्मा /-   हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से गोपाल कांडा को समर्थन देने का फैसला लिया है। सिरसा से भाजपा के उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने सोमवार को अपना नामंकम वापस ले लिया है। नामंकन वापस लेने का सोमवार को अंतिम दिन था। रोहताश जांगड़ा के अनुसार, उन्होंने यह फैसला शिर्ष नेतृत्व के आदेश पर लिया है। गौरतलब है कि लंबे समय से यह माना जा रहा था कि भाजपा सिरसा से गोपाल कांडा को समर्थन दे सकती है। इससे पहले कांडा ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया था। वो सिरसा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं।

रोहताश जांगड़ा का बयान आया सामने

रोहताश जांगड़ा ने अपना नामंकन वापस करने के बाद कहा कि मैंने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया। बीजेपी संगठन के आदेश से मैंने नामांकन भरा था, उनके आदेश से मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया।

अब यह तय हो गया है कि सिरसा सीट पर भाजपा कांडा का समर्थन करेगी। अब इस सीट पर कांडा का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार गोकुल सेतिया और जेजेपी के प्रत्याशी पवन शेरपुरा से होगी। गौरतलब है कि गोपाल कांडा निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox