भाजपा की दलित नेत्री पर हमला: भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा की दलित नेत्री पर हमला: भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध

-कांग्रेस विधायक के बेटे पर जाती सूचक शब्दों का आरोप

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  भाजपा की दलित नेत्री ने रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा के बेटे पर जाती सूचक शब्द बोलने और 100 लोगों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के बाहर देर रात तक डटे रहे और पर्चा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी। एक पुलिसकर्मी की पिटाई के बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया, जिससे मामला तनावपूर्ण हो गया।

भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

भाजपा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 100 गुंडों ने एक अकेली दलित महिला नेत्री को घेर लिया, जबकि कांग्रेस के विधायक बीबी बत्रा के बेटे सिद्धार्थ बत्रा भी उनके साथ मौजूद थे। ग्रोवर ने कहा कि यदि पर्चे में कुछ गलत है, तो चुनाव आयोग से शिकायत करें, लेकिन इस तरह से एक दलित महिला को घेरना न्यायपूर्ण नहीं है।

मनीष ग्रोवर का कांग्रेस पर हमला

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि बीबी बत्रा को कमजोर समझना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2014 में जनता को झूठ बोलकर बरगलाया और आरक्षण खत्म करने की बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित समाज के साथ अन्याय किया है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox