जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने संशोधित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, पहले चरण के लिए 15 नाम घोषित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने संशोधित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, पहले चरण के लिए 15 नाम घोषित

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने सोमवार को दोपहर को अपने संशोधित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पहले चरण के तहत 15 उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। इससे पहले, भाजपा ने सुबह 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसे कुछ ही घंटों बाद वापस ले लिया गया था। पार्टी अब फिर से एक नई लिस्ट जारी करेगी।

भाजपा चुनाव अकेले लड़ेगी

भाजपा ने तय किया है कि वह विधानसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी के प्रमुख नेताओं ने लंबे विचार-विमर्श के बाद पहले चरण के सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा कई बड़े चेहरों को टिकट देने से इनकार कर चुकी है और 90 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। बाकी सीटों पर पार्टी मजबूत निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी जम्मू क्षेत्र में 10-12 रैलियां करेंगे, जबकि कश्मीर में 2-3 रैलियों का आयोजन होगा। पार्टी की कोशिश जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों पर अधिक से अधिक सीटें जीतने की होगी।

तीन चरणों में होगा चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे: पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर, और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव धारा 370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव है।

नेशनल कांफ्रेंस का विवादित घोषणा पत्र

नेशनल कांफ्रेंस ने अपने घोषणा पत्र में धारा 370 और 35A को फिर से बहाल करने का प्रस्ताव रखा है, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है। भाजपा और कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, खासकर जब नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने विधानसभा में गठबंधन करने का ऐलान किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox